Coronavirus को लेकर Rahul Gandhi का Harsh Vardhan पर निशाना, किया टाईटैनिक का जिक्र
ABP News Bureau | 05 Mar 2020 04:40 PM (IST)

राहुल गांधी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन पर बड़ा हमला किया है. अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री का ये कहना कि कोरोना पर हालात कंट्रोल में हैं, ये ठीक उसी तरह है जैसे टाइटैनिक का कप्तान यात्रियों से कह रहा था कि जहाज कभी डूब नहीं सकता.