NMP: 4 साल में 6 लाख करोड़ कमाने के सरकार के प्लान पर Rahul Gandhi का निशाना
ABP News Bureau | 25 Aug 2021 09:42 AM (IST)

राष्ट्रीय मौद्रीकरण योजना (NMP) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा. सीधे प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सब कुछ बेच दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के हाथों से रोजगार छीन लिया. पीएम मोदी अपने ‘मित्रों’ की मदद कर रहे हैं. कोरोना में सरकार ने कोई मदद नहीं की.