Rahul Gandhi Talks Nitish Kumar: नीतीश से राहुल गांधी ने फोन पर की बात, क्या नराज हैं नीतीश कुमार ?
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 22 Dec 2023 04:24 PM (IST)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (21 दिसंबर) को उनसे फोन पर बात की. सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी और नीतीश कुमार के बीच इंडिया गठबंधन की बैठक में हुए फैसलों को अमल में लाने पर बात हुई.