Delhi Violence पर बोले Rahul Gandhi, सिर्फ 'भारत माता' का नुकसान
ABP News Bureau | 04 Mar 2020 06:39 PM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हिंसा प्रभावित नॉर्थ ईस्ट दिल्ली (उत्तर पूर्व दिल्ली) का दौरा किया और लोगों से भी मिले. राहुल गांधी ब्रिजपुरी के अरुण मॉडर्न पब्लिक स्कूल गए, ये स्कूल कांग्रेस नेता भीष्म शर्मा का है, दंगाइयों ने इस स्कूल में आग लगा दी थी.
स्कूल का दौरा करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि सबको मिलकर रहना होगा. नफरत से किसी को फायदा नहीं है. उन्होंने कहा, ''एक स्कूल है, यह हिंदुस्तान का भविष्य है. इस स्कूल को नफरत और हिंसा ने जलाया है. इससे किसी को फायदा नहीं हुआ. हिंसा और नफरत तरक्की के दुश्मन हैं. हिंदुस्तान को जो बांटा जा रहा है, इससे भारत माता को कोई फायदा नहीं होगा.''