Rahul Gandhi के ऑफिस में तोड़फोड़
ABP News Bureau | 25 Jun 2022 08:47 AM (IST)

केरल के वायनाड में राहुल गांधी के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई है. कुछ लोग कार्यालय में घुसे और तोड़फोड़ करने लगे, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई शुरू कर दी. कांग्रेस ने SFI के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है.