आज से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 14 Jan 2024 09:50 AM (IST)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार (14 जनवरी) को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू करेंगे. यह यात्रा मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी. इस दौरान राहुल गांधी 6000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे. यह यात्रा दो महीने चलेगी.