Rahul Gandhi ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP-RSS का किया शुक्रिया, देखिए क्यों ? | Bharat Jodo Yatra
ABP News Bureau | 31 Dec 2022 02:09 PM (IST)

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अब तक कामयाब रही, उम्मीद से ज्यादा उपलब्धि मिली है. उन्होंने कहा कि शुरू में लगा था कि ये केवल एक यात्रा है, बाद में महसूस हुआ कि यह एक जीवित चीज है. इसमें एहसास है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस के नेताओं को अपना गुरू बता दिया. उन्होंने कहा कि 'मुझ पर हमला करने वाले आरएसएस–बीजेपी के मित्रों का धन्यवाद. मैं चाहता हूं कि वो मुझ पर और हमला करें. मैं उन्हें गुरू मानता हूं. उन्होंने मुझे सिखाया है कि राजनीति में क्या नहीं करना चाहिए?'