Rahul Gandhi बोले- हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग, BJP-RSS की विचारधारा खतरनाक
ABP News Bureau | 12 Nov 2021 02:34 PM (IST)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा है कि हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग हैं. उन्होंने कहा है कि आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा नफरत भरी है. राहुल गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के डिजिटल अभियान 'जग जागरण अभियान' के शुभारंभ किया है.