Dilip Kumar के निधन पर Rahul Gandhi बोले- भारतीय सिनेमा में उनका योगदान असाधारण
ABP News Bureau | 07 Jul 2021 09:45 AM (IST)

दिलीप कुमार के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दुख जताया है. उन्होंने कहा, ''दिलीप कुमार जी के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है. भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए याद किया जाएगा.’’