Rahul Gandhi से मिलने पहुंचे Prashant Kishor, मीटिंग में Priyanka Gandhi और Harish Rawat भी मौजूद
ABP News Bureau | 13 Jul 2021 04:48 PM (IST)

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की. दोनों के बीच बैठक जारी है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और पंजाब के प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद हैं. अटकलें लगाई जा रही है कि राहुल गांधी के साथ बैठक के दौरान प्रशांत किशोर पंजाब को लेकर चर्चा करेंगे.