बहादुरगढ़ हादसे पर Rahul Gandhi ने जताया दुख, कहा- देश की अन्नदाता को कुचला गया है
ABP News Bureau | 28 Oct 2021 11:44 AM (IST)

हरियाणा (Haryana) के बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचल दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि महिलाएं सड़क के बीच डिवाइडर पर बैठकर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और ये भीषण हादसा हो गया. इस हादसे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है. राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा है, ''भारत माता, देश की अन्नदाता को कुचला गया है. ये क्रूरता और नफ़रत हमारे देश को खोखला कर रही है. मेरी शोक संवेदनाए.''