Rahul Gandhi: संसद में मोदी सरकार पर जमकर गरजे राहुल, कहा- देश केंद्र की एक छड़ी से नहीं चल सकता
ABP News Bureau | 02 Feb 2022 08:25 PM (IST)
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को लोकसभा में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर गरजे. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल ने पेगासस से लेकर महंगाई और बेरोजगारी तक का मुद्दा उठाया. राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र इस देश को एक छड़ी से नहीं चला सकता है.