Rahul Gandhi का मोदी सरकार पर बड़ा हमला- नोटबंदी से कम नहीं सरकार की वैक्सीन नीति, फिर लाइनों में..
ABP News Bureau | 21 Apr 2021 11:59 AM (IST)

कोरोना संकट के बीच राजनीति गर्म है. राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने केंद्र सरकार की वैक्सीन रणनीति की तुलना नोटबंदी से की है. राहुल ने ट्वीट किया कि... केंद्र सरकार की वैक्सीन रणनीति नोटबंदी से कम नहीं है.. आम लोग लाइनों में लगेंगे.. धन, स्वास्थ्य और जान का नुकसान झेलेंगे..और अंत में सिर्फ कुछ उद्योगपतियों का फायदा होगा.