Rahul ने पूछा Pulwama से किसे फायदा हुआ? BJP बोली- 'गांधी परिवार लाभ से परे नहीं सोच सकता'
ABP News Bureau | 14 Feb 2020 01:37 PM (IST)

पुलवामा हमले की बरसी पर राहुल ने पूछा कि इस हमले से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ ? हमले की जांच का नतीजा क्या आया ? और बीजेपी सरकार में वो कौन है जो सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार है जिसकी वजह से हमला हुआ ? राहुल गांधी के इस बयान पर संबित पात्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि वो नृशंस हमला था. और यह एक नृशंस टिप्पणी है. सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ? क्या आप लाभ से परे सोच सकते हैं? "गांधी" परिवार को कभी भी लाभ से परे नहीं सोचा जा सकता है.