बिजली संकट पर ऊर्जा मंत्री R K Singh का बयान, कहा - Delhi को जितनी जरूरत है उतनी बिजली मिल रही है
ABP News Bureau | 10 Oct 2021 06:54 PM (IST)

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बिजली संकट पर कहा है कि दिल्ली को जितनी ज़रूरत है उतनी बिजली मिल रही है और आगे भी मिलती रहेगी. दिल्ली ही नहीं देश के सभी पावर स्टेशन को ज़रूरत के हिसाब से गैस मिलती रहेगी. टाटा ने मैसेज भेजकर पैनिक किया लिहाज़ा उनको चेतावनी दी गयी. अगर इस तरह से होगा तो उनको कार्रवाई होगी. ये गैर जिम्मेदाराना है.