QUAD Summit: PM Modi और Joe Biden के बीच मुलाकात भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने पर बातचीत
ABP News Bureau | 24 May 2022 11:51 AM (IST)

जापान के टोक्यो में चल रही क्वाड समूह के नेताओं की बैठक में चार देशों के राष्ट्र प्रमुखों के बीच यूक्रेन-रूस जंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा टोक्यो में क्वाड लीडर्स समिट के लिए एक साथ इकट्ठा हुए