पंजाब: 15 अगस्त से पहले आतंकी साजिश नाकाम, अमृतसर में मिले ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
ABP News Bureau | 13 Aug 2021 02:47 PM (IST)

पंजाब के अमृतसर में मिले ग्रेनेड को डिफ्यूज़ कर दिया गया है. स्वतंत्रता दिवस से 2 दिन पहले ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई है. आज सुबह अमृतसर के रणजीत एवेन्यू इलाक़े से ग्रेनेड मिला. बम डिस्पोज़ल स्क्वाड ने ग्रेनेड को अपने कब्ज़े में ले लिया है. ग्रेनेड एक घर के बाहर कूड़े के ढेर में मिला. 15 अगस्त को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह तिरंगा फहराने के लिए अमृतसर आ रहे हैं और उससे ठीक पहले ग्रेनेड मिलने से सुरक्षा इंतज़ाम पर सवाल खड़े हो गए हैं. ग्रेनेड बरामद होने के बाद उसे डिफ्यूज़ कर दिया गया.