Punjab: Siddhu इस्तीफा वापस लेने को तैयार नहीं, कांग्रेस आलाकमान नाराज. कब सुलझेगा झगड़ा?
ABP News Bureau | 29 Sep 2021 01:48 PM (IST)

पंजाब में कौन बनेगा मुख्यमंत्री की रेस शुरू हो चुकी है लेकिन कांग्रेस का झगड़ा ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा.
इस्तीफ़े के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने आज पहला बयान जारी किया है. सिद्धू ने साफ़ कर दिया है कि वो पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं. सिद्धू ने कहा कि वो हक़ और सच की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे.