CM Channi के खिलाफ सड़क पर उतरे पंजाब के शिक्षक, उन्हीं की जुबानी सुनिए अन्याय की दास्तां
ABP News Bureau | 25 Nov 2021 11:02 PM (IST)
पंजाब में एक ओर स्कूलो में टीचर की कमी है तो दूसरी तरफ टीचर बेरोजगार घूम रहे हैं. बातें बड़ी-बड़ी होती हैं, सपने खूब दिखाए जाते हैं लेकिन जो टीचर बच्चों के सपनों को पंख देते हैं, वही पंजाब में अपने हाल पर रो रहे हैं. आप हमारी इस रिपोर्ट में देखेंगे एक टीचर को तो अपना जीवन गुजर बसर करने के लिए स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बाद ऑटो चलाना पड़ता है तो एक स्कूल में 161 बच्चों को पढाने के लिए सिर्फ एक टीचर है. पंजाब में प्राथमिक शिक्षा का बुरा हाल करने वाली पंजाब सरकार की आज घंटी बजाइए.