Punjab News: पंजाब के राज्यपाल पर SC की सख्त टिप्पणी, 'आप आग से खेल रहे हैं'
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 10 Nov 2023 03:26 PM (IST)
पंजाब सरकार और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच चल रहे विवाद पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान चीफ जस्टिस ने कड़ी टिप्पणी की। चीफ जस्टिस ने कहा कि क्या राज्यपाल को इस बात का जरा भी अंदेशा है कि वो आग से खेल रहे हैं?