Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
वंशिका शर्मा | 04 Aug 2026 02:43 PM (IST)

Ramayana की रिलीज से पहले Shri Ramlila Mahasangh ने फिल्म के Makers के सामने एक अहम मांग रखी है। संगठन चाहता है कि फिल्म की Worldwide Release से पहले उन्हें एक Special Preview Screening दिखाई जाए। उनका कहना है कि अगर किसी सीन या डायलॉग से धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका हो तो उसे पहले ही ठीक किया जा सके। महासंघ ने Adipurush विवाद का भी जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। संगठन ने यह भी कहा है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई और रिलीज के बाद कोई आपत्तिजनक कंटेंट मिला तो कई राज्यों में सिनेमाघरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर Ranbir Kapoor, Sai Pallavi और Yash स्टारर Ramayana का ट्रेलर दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया हासिल कर रहा है।