पंजाब में Congress सरकार ने कर्जमाफी का वादा क्यों नहीं किया पूरा? | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 20 Dec 2021 11:06 PM (IST)

जरा याद कीजिए अभी जब किसानों का प्रदर्शन चल रहा था तो कैसे कांग्रेस पार्टी के नेता कूद कूद कर बीजेपी को और मोदी सरकार को कोस रहे थे लेकिन उन्हें उस पंजाब की याद नहीं आ रही थी जहां उनकी अपनी सरकार है. पिछले चुनावों में पंजाब के किसानों से कांग्रेस ने पूर्ण कर्ज माफी का वादा किया था. अब सरकार का कार्यकाल लगभग पूरा होने को है लेकिन किसानों का ये वादा अधूरा ही है नतीजा ये कि पंजाब के किसान अब वहां ट्रेनें रोकने लगे हैं और धरना प्रदर्शन और तेज करने की तैयारी में हैं. उनका कहना है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार चुनावी आचार संहिता लग जाने का इंतजार कर रही है ताकि आचार संहिता लगने पर कुछ ना कर पाने की मजबूरी का रोना रोया जा सके. सवाल यही क्या किसानों के प्रति कांग्रेस का ये छल नहीं माना जाएगा?