Punjab Congress Crisis: Sidhu के इस्तीफे से कांग्रेस आलाकमान नाराज- सूत्र
ABP News Bureau | 29 Sep 2021 10:43 AM (IST)

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे कांग्रेस के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक सिद्धू के इस्तीफे से कांग्रेस नेतृत्व नाराज है. सिद्धू को लेकर पार्टी कड़ा रुख अपना सकती है. इस्तीफे के बाद से पार्टी नेतृत्व ने सिद्धू से अब तक बात नहीं की है हालांकि अब तक इनका इस्तीफा भी मंजूर नहीं किया गया है. पार्टी सिद्धू को समय देना चाहती है लेकिन अगर वो नहीं माने तो सख्त कदम उठाया जा सकता है. आज की कैबिनेट बैठक में जो मंत्री नहीं आएंगे उनपर भी कार्रवाई हो सकती है.