आज होने वाले Punjab Cabinet Expansion की बड़ी बातें
ABP News Bureau | 26 Sep 2021 10:53 AM (IST)

दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक चली लंबी-लंबी मीटिंग के बाद आज पंजाब के नए वजीर शपथ लेने वाले हैं. आज शाम 4.30 बजे राज्यपाल पंजाब के नए मंत्रियों को शपथ दिलवाएंगे. कैबिनेट विस्तार में 15 नए मंत्री शामिल किए जाएंगे. मंत्रिमंडल में 7 नए चेहरों को जगह मिल सकती है.