पंजाब: Siddhu के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे अमरिंदर सिंह
ABP News Bureau | 23 Jul 2021 09:23 AM (IST)

अपनी नाराजगी और माफी की शर्त में नरमी दिखाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे. सिद्धू ने कैप्टन को पत्र लिखकर शुक्रवार सुबह 11 बजे होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया था.