Punjab: मान की कार्रवाई के बाद Arvind Kejriwal ने कहा- 'हम कट्टर ईमानदार हैं'
ABP News Bureau | 24 May 2022 05:02 PM (IST)

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) को मंगलवार को पद से बर्खास्त कर दिया गया. इसके बाद उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि उनकी सरकार का रुख भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है. मान के फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि हम कट्टर ईमानदार हैं.