✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Pune Weather Today: पुणे में बारिश से बिगड़े हालात, सेना को तैनात करने की तैयारी | CM Eknath Shinde

एबीपी न्यूज वेब डेस्क  |  25 Jul 2024 04:08 PM (IST)
ABP News

देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. महाराष्ट्र के पुणे में भी बारिश ने हाल बेहाल कर दिया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त है. ऐसे में पुणे प्रशासन ने लोगों से यह अपील की है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें. पुणे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है. दो जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ है. पुणे और रायगढ़ के बीच तम्हिनी घाट में मलबा गिरा है, उसमें एक की मौत हुई है और एक घायल है. राहत और बचाव कार्य चल रहा है.पुणे-रायगढ़ मार्ग पर तम्हिनी घाट में मलबा गिरने के कारण घाट से यातायात रोक दिया गया है. घाट लगभग 4-5 घंटे तक बंद रहने की उम्मीद है. पुणे में पर्यटकों के पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए पाबंदी लगा दी गई है. 4 दिनों के लिए रोक लगाई गई है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्थिति का लगातार जायजा ले रहे हैं. पुणे में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी घुस गया है. सिंहगढ़ रोड इलाके की 25 सोसाइटियों में एक हजार से अधिक लोग पानी के कारण फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते 40 दोपहिया वाहन और पांच कारें भी बह गईं. इसके अलावा ठाणे जिला प्रशासन ने भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए गुरुवार को सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गई है.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Pune Weather Today: पुणे में बारिश से बिगड़े हालात, सेना को तैनात करने की तैयारी | CM Eknath Shinde

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand2 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.