Pulwama में दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए
ABP News Bureau | 15 Oct 2021 08:08 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया. श्रीनगर में हाल में एक व्यक्ति की हत्या में संलिप्त आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले में एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों को पुलवामा के वाहीबुग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी. पुलिस ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया.