महंगाई बेलगाम...अवाम करेगी त्राहिमाम और नेता करेंगे हिंदू-मुसलमान ? Master Stroke
ABP News Bureau | 14 Jan 2020 10:33 PM (IST)

एक तो महंगाई की मार..ऊपर से बेरोजगारी की लटकती तलवार. देश के लोगों पर फिलहाल ये सबसे बड़ा खतरा है कि महंगाई जेब खाली कर रही है और नौकरी मिलने के आसार कम होते जा रहे हैं. इतना ही नहीं जिनके पास नौकरी है उनके सालाना इंक्रीमेंट पर भी संकट है. साढ़े 5 सालों में सबसे ज्यादा महंगाई दर. 11 सालों से सबसे नीचे विकास दर. और 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी की दर. सवाल तो बनता है कि क्या अच्छे दिन इसे ही कहते हैं?