CAA-NRC के खिलाफ Delhi और Hyderabad में आज भी विरोध प्रदर्शन
ABP News Bureau | 10 Jan 2020 04:00 PM (IST)

शुक्रवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के खिलाफ दिल्ली और हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं. शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की जामा मस्जिद और शाहीन बाग इलाके में प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं. इस बीच, हैदराबाद में AAIMIM के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में तिरंगा रैली के लिए हजारों लोग जमा हुए. 'तिरंगा रैली' दोपहर 2 बजे मीर आलम ईदगाह से शुरू हुई और शास्त्रीपुरम में समाप्त होगी.