गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने का विरोध जारी
ABP News Bureau | 13 Nov 2021 07:49 PM (IST)

गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने का विरोध लगातार जारी है. गुरुग्राम के सेक्टर 47 के बाद सेक्टर 12 की जिस जगह पर नमाजी शुक्रवार को खुले में नमाज अदा करते थे, वहां पर उपले रखे हुए हैं. बताया जा रहा है कि गोवर्धन पूजा के दौरान यहां पर उपले रखे गए थे और उसके बाद यहां से उपलों को हटाया नहीं गया है.