Dominica में हो रहा Mehul Choksi के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
ABP News Bureau | 05 Jun 2021 12:59 PM (IST)

भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के मामले पर डोमेनिका की अदालत में चल रही सुनवाई 3 जून को भी बेनतीजा मोड़ पर अटक गई. अदालत ने दोनों तरफ की वकीलों की तरफ से उठाए गए सवालों पर संबंधित पक्षों से स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं इस बारे में अगली सुनवाई के लिए दोनों पक्षों को आपस में सहमति बनाकर कोर्ट को बताने के लिए भी कहा है.