Imran Khan के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट का विरोध, इमरान के घर के बाहर हंगामा
ABP News Bureau | 22 Aug 2022 09:48 AM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं या फिर उन्हें नजरबंद किया जा सकता है. आरोप है कि उन्होंने जजों और पुलिसवालों को धमकी दी है. बताया जा रहा है कि रैली में इमरान खान ने भाषण के दौरान इस्लामाबाद पुलिस के बड़े अधिकारियों और जज को धमकाना शुरू कर दिया था.