Delhi में Tajinder Bagga समर्थकों ने पंजाब पुलिस हाय-हाय के लगाए नारे, गाड़ी पर भी किया हमला
ABP News Bureau | 06 May 2022 08:27 PM (IST)

पंजाब पुलिस (Punjab Police) जब जनकपुरी से बाहर निकली थी तो इस दौरान बाहर मौजूद बग्गा के समर्थकों ने पंजाब पुलिस (Punjab Police) के खिलाफ नारेबाजी की. यही नहीं उनकी गाड़ी पर भी हमला कर दिया. पंजाब पुलिस के डीएसपी के एस संधू ने बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर कहा कि कानूनी प्रक्रिया को फॉलो किया गया था. उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के सामने लोगों ने पंजाब पुलिस हाय-हाय के नारे लगाए. उनकी कार के शीशे पर भी हमला किया.