Prophet Row: Ranchi में हुई हिंसा के बाद कई इलाकों में धारा 144 लागू
ABP News Bureau | 11 Jun 2022 09:09 AM (IST)

शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद असमाजिक तत्वों ने पैगंबर मोहम्मद के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली बीजेपी की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर जमकर बवाल किया और हनुमान मंदिर तक भारी पथराव और हिंसक संघर्ष किया. घटना के बाद रांची में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया गया.