अबकी बार... Uttar Pradesh में Priyanka Gandhi Vs Yogi Adityanath की तकरार ?
ABP News Bureau | 11 Oct 2021 09:15 PM (IST)

चुनाव से पहले लखीमपुर कांड को लेकर राजनीति गर्माई हुई है...इस मामले को लेकर यूपी सरकार पर सबसे ज्यादा हमलावर हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी...दरअसल पिछले कई चुनावों में कांग्रेस के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं था जिसे आगे कर वो चुनाव में उतरती लेकिन अब प्रियंका के आने से कांग्रेस जोश में है...कांग्रेस की रणनीति चुनाव को योगी बनाम प्रियंका करने की है लेकिन टूटे हुए संगठन और कांग्रेस का चुनावी ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि कांग्रेस और प्रियंका की चुनावी राह आसान नहीं है...