Priyanka Gandhi इंडिया गेट पर धरने पर बैठीं, तख्ती पर लिखा- 'देश गुंडों की जागीर नहीं'
ABP News Bureau | 16 Dec 2019 05:44 PM (IST)

नागरिकता कानून को लेकर हो रही हिंसा पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर धरने पर बैठीं, हाथ में- 'ये देश गुंडों की जागीर नहीं' का बैनर पकड़ा. वहीं जामिया में हुए बवाल पर दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है, सरकारी प्रॉपर्टी में तोड़फोड़, दंगा भड़काने के मामले में. अब तक पहचान नहीं हुई है क्या सारे स्टूडेंट्स थे या लोकल अभी जांच जारी है.