Petrol, Diesel के बाद बढ़े दूध के दाम...Mother Dairy ने 2 रुपये प्रति लीटर महंगा किया दूध
ABP News Bureau | 10 Jul 2021 08:48 PM (IST)

मदर डेयरी द्वारा दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ने की खबर से लोग परेशान दिखे. मिंटो रोड स्थित मदर डेयरी पर शाम के वक्त लोगों की लंबी लाइन लगी रही. लोगों ने कहा कि मजबूरी है, घर मे बच्चे हैं इसलिए कटौती भी नहीं कर सकते. पहले पेट्रोल डीजल सब्जियां और दूध भी महंगा कर दिया. कमाई पहले जैसी है नहीं खर्च दोगुना होता जा रहा है. सरकार को ध्यान देना चाहिए. हमारा बजट बिगड़ चुका है.