विशेष ट्रेन से अपने पैतृक गांव रवाना हुए राष्ट्रपति Ramnath Kovind
ABP News Bureau | 25 Jun 2021 01:47 PM (IST)

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज कानपुर आ रहे हैं. राष्ट्रपति 27 जून यानी रविवार को अपने पैतृक गांव परौंख जाएंगे. कोविंद सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर प्रेसीडेंशियल ट्रेन से कानपुर के लिये रवाना होंगे. एक बयान में कहा गया कि ट्रेन कानपुर देहात के झिंझक और रुरा दो जगह रुकेगी, जहां राष्ट्रपति स्कूल के दिनों और समाजसेवा के शुरुआती दिनों के अपने पुराने परिचितों से मुखातिब होंगे.