Ayodhya को स्पिरिचुअल सेंटर बनाने की तैयारी, PM Modi ने विकास कार्यों की समीक्षा की
ABP News Bureau | 26 Jun 2021 07:50 PM (IST)

राम नगरी अयोध्या में विकास कार्यों को लेकर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने समीक्षा बैठक की. करीब 45 मिनट चली इस बैठक में मोदी ने अयोध्या का विजन डॉक्यूमेंट देखा. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए. बैठक के दौरान अयोध्या के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई.