Ayodhya Ram Mandir के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेज, इन खास लोगों को भेजा गया न्यौता
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 20 Dec 2023 11:14 AM (IST)

विश्व हिंदु परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा लाल कृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी को अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया. रामजी के आंदोलन के बारे में बात हुई. दोनों वरिष्ठों ने कहा कि वह आने का पूरा प्रयास करेंगे.'