Trump के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर, छोटी-छोटी बातों का रखा जा रहा खास खयाल
ABP News Bureau | 20 Feb 2020 01:33 PM (IST)

24 फरवरी, भारत और अमेरिका के रिश्तों के लिए ये एक बड़ी तारीख है. क्योंकि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पहली बार भारत आ रहे हैं. ट्रंप सबसे पहले अहमदाबाद जा रहे हैं, जहां वो दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का पीएम मोदी के साथ उद्घाटन करेंगे. छह सालों में छह ऐसे मौके आए जब पीएम मोदी और डॉनल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई. वाशिंगटन डीसी में जून 2017 में दोनों पहली बार मिले. इसके बाद नवंबर 2017, नवंबर 2018, जून 2019, अगस्त 2019 और हाउडी मोदी के दौरान सितंबर 2019 में दोनों वर्ल्ड लीडर मिल चुके हैं.