उरी पार्ट-2 की तैयारी... आतंकियों पर पड़ी भारी । URI PART 2
ABP News Bureau | 11 Aug 2022 10:18 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर सकते हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात एससीओ की बैठक में तजाकिस्तान में हो सकती है। एक तरफ भारत आजादी के 75वें साल में पाकिस्तान से बेहतर रिश्तों की कोशिश कर रहा है, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने इस जश्न ए आजादी के बीच उरी पार्ट 2 करने की कोशिश की। राजौरी में हमारे जांबाजों ने पाकिस्तानी साजिश को नाकाम कर दिया लेकिन सवाल है कि पाकिस्तानी आतंक से कब मिलेगी आजादी।