चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
तीसरी लहर से निपटने की तैयारी तेज, बच्चों की वैक्सीन के लिए ट्रायल शुरू
ABP News Bureau | 13 May 2021 05:42 PM (IST)

भारत में बच्चों के कोरोना वैक्सीन ट्रायल को अनुमति मिल गई है. 12 मई को देश के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है और भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति दी है. ये क्लीनिकल ट्रायल 2 से 18 वर्ष की आयु समूह में किया जाएगा.