Prayagraj: CAA के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं का 24 दिनों से धरना जारी
ABP News Bureau | 04 Feb 2020 01:00 PM (IST)

नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में प्रयागराज की मुस्लिम महिलाओं का धरना आज लगातार 24वें दिन भी जारी है. आज भी बड़ी तादाद में मुस्लिम महिलाएं शहर के रोशन बाग़ के मंसूर पार्क में धरने पर बैठी हुई हैं. धरने पर बैठी मुस्लिम महिलाओं का साफ़ तौर पर कहना है कि जब तक CAA वापस नहीं हो जाता, तब तक वह इसी तरह धरने पर बैठी रहेंगी।. प्रदर्शनकारी महिलाएं लगातार तिरंगा झंडा लहरा रही हैं और देशभक्ति के गीत गा रही हैं.