Prashant Kishor Congress में नहीं होंगे शामिल, Randeep Surjewala ने ट्वीट कर दी जानकारी
ABP News Bureau | 26 Apr 2022 05:00 PM (IST)
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया गया था, इसको लेकर कई दिनों से अटकलें चल रही थी लेकिन अब ये साफ हो गया है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे।