Sharad Pawar से मिलेंगे Prashant Kishor, 2024 लोकसभा चुनाव पर हो सकती है चर्चा
ABP News Bureau | 11 Jun 2021 11:18 AM (IST)

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक 2024 में पीएम मोदी के सामने विपक्ष का चेहरा कौन होगा, इसको लेकर विपक्षी दलों के बीच चर्चा हो रही है. इसी बीच प्रशांत किशोर और पवार की मुलाकात के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं.