Lakhimpur Case को लेकर Prashant Kishor ने कांग्रेस पर साधा निशाना
ABP News Bureau | 08 Oct 2021 12:18 PM (IST)

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि जिन लोगों को लगता है कि लखीमपुर कांड के कारण कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष की त्वरित वापसी होगी वो ग़लतफ़हमी में हैं. प्रशांत किशोर के मुताबिक़ दुर्भाग्य से कांग्रेस की गहरी समस्या का कोई तात्कालिक समाधान नहीं है. पीके ने कांग्रेस का नाम लेने की बजाय उसे GOP यानी ग्रैंड ओल्ड पार्टी कहा है.