कांग्रेस में शामिल होने से Prashant Kishor ने किया इनकार
ABP News Bureau | 26 Apr 2022 05:32 PM (IST)
कांग्रेस को लगातार चुनावों में मिल रही हार के बाद अब 2024 की तैयारियां की जा रही हैं. इसके लिए पार्टी में कई तरह के बदलावों के सुझाव दिए गए और इसमें चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही थी. लेकिन अब कांग्रेस की तरफ से एक बयान सामने आया है कि प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की कमेटी में शामिल होने से इनकार कर दिया है.