शानदार आतिशबाजी के साथ स्वर्ण मंदिर में मनाया गया प्रकाश पर्व
ABP News Bureau | 23 Oct 2021 08:19 AM (IST)

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व मनाया गया. गुरुद्वारे में रोशनी के जरिए गुरू रामदास जी की शिक्षाओं को याद किया गया. इस दौरान आतिशबाजी से आसमान भी रोशन हो गया. माना जाता है कि अमृतसर शहर को गुरु रामदास जी ने ही बसाया था. गुरु रामदास साहिब ने स्वयं विभिन्न व्यापारों से जुड़े व्यापारियों को इस शहर में आमंत्रित किया था जिसके बाद ये शहर व्यापार का केंद्र बन गया.